फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बड़े भाई पर हमला

विज्ञापन
12.13. धम्मौर के हाजीपट्टी गांव में मौजूद पुलिस और लगी भीड़। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हाजीपट्टी गांव में शनिवार की देर रात मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे के अंदर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बीच छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई पर भी हमला किया गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
हाजीपट्टी निवासी अलीम खान अमेठी जिले के जामों में स्थित एसबीआई बैंक में कर्मचारी हैं। अलीम का छोटा बेटा अब्दुल नबी खान (25) शनिवार की रात मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सो रहा था, जबकि बड़ा भाई आखिर खान बगल के कमरे में सोया था।
विज्ञापन

देर रात करीब एक बजे छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए हमलावरों ने अब्दुल नबी खान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अब्दुल नबी की चीख सुनकर बगल के कमरे में सो रहा उसका बड़ा भाई आखिर खान भागकर वहां पहुंचा तो उस पर भी चाकू से हमला किया गया।
आखिर खान ने शोर मचाया तो हमलावर मकान के छत के रास्ते पीछे से कूदकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसओ सीताराम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अब्दुल नबी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आखिर खान के हाथ में चाकू के प्रहार से चोट आई है। रविवार की सुबह डॉग स्क्वॉयड ने भी घटना स्थल की जांच की। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
फर्श पर पड़ा था शव
धम्मौर। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अब्दुल नबी बेड के पास जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके शरीर को चाकू से गोदा गया था। पुलिस का मानना है कि हमलावर सिर्फ उसकी हत्या के इरादे से ही पहुंचे थे। हमलावरों को इस बात की भी सटीक जानकारी थी कि अब्दुल नबी किस कमरे में सो रहा है।
पड़ोसियों को भी नहीं थी जानकारी
धम्मौर। हाजीपट्टी गांव निवासी अलीम खान के परिवार में पत्नी और 11 बच्चे हैं। बच्चों में छह बेटे और पांच बेटियां हैं। अलीम ने सभी छह बेटों और चार बेटियों की शादी कर दी है जबकि एक बेटी की शादी होनी है।
अलीम अपने सभी बच्चों को संपत्ति में उनका हिस्सा दे दिया है। दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। गांव में मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरों में दो बेटे रहते हैं, जबकि दूसरी मंजिल पर खुद अलीम अपने बेटे आखिर और अब्दुल नबी के साथ रहते हैं। इतनी बड़ी घटना की जानकारी सुबह तक पड़ोसियों को भी नहीं थी।
एक साथ हुई थी दो बेटों की शादी
धम्मौर। अलीम खान ने दो नवंबर 2020 को अपने बेटे आखिर खान और अब्दुल नबी की शादी एक साथ की थी। आखिर की बरात मुसाफिरखाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव गई थी, जबकि अब्दुल नबी की बरात सुल्तानपुर शहर से सटे पांचोपीरन कस्बे में गई थी। अब्दुल नबी की पत्नी अभी कुछ दिन पहले ही मायके गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें