फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों को बताया हथियारों के रखरखाव का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय वन रेंज कार्यालय परिसर में शनिवार को वनकर्मियों को हथियारों के रख रखाव, सफाई और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में हलिया, घोरावल, राबर्ट्सगंज व गुरमा वन रेंज के कुल 11 वन दरोगा और आरक्षियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सोनभद्र जनपद के वन्य जीव प्रतिपालक राकेश कुमार के निर्देशन में विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। शिविर में सीआरपीएफ के रिटायर प्रशिक्षक रामचरन ने राइफल की सफाई करने, उसे सुरक्षित ढंग से चलाने, फायर के बाद कारतूस के अवशेष निकालने की जानकारी दी। गोली फंसने या न फायर न होने की दशा में राइफल को सुरक्षित रखने का टिप्स दिया। शिविर में वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने भी अच्छे राइफल संचालन के गुर बताते हुए रख रखाव के बारे में विस्तार से बताया। वन्य जीव प्रतिपालक चुर्क राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी वन दारोगा अपने रेंज में पहुंचकर अपने अन्य सहयोगियों को भी मार्गदर्शन देंगे, ताकि हर वन कर्मियों को इस प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद, वन दरोगा अंजनी मिश्रा, राजन मिश्रा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें