फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में उखड़ने लगी सड़क, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा। जिले के चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या को सुनते हुए उसके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर योगेश्वर राम मिश्रा ने ओबरा तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं एवं उसके समाधान के लिए मातहतों को निर्देश दिए। चारों तहसील में कुल 259 मामले आए। इसमें 26 मामलों का मौके पर और टीम गठित करके निस्तारण कराया गया। जबकि शेष 233 मामलों को समय से निस्तारित कराने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ओबरा तहसील में मंडलायुक्त को अपना दल एस श्रमिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी पटेल व आनंद पटेल दयालु ने पत्र देकर ओबरा नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने की मांग की। कहा कि सरकार ने धन आवंटित कर दिया है, फिर भी नगर पंचायत प्रशासन नाली, सड़क, खड़ंजा जैसी मूलभूत कार्यों को कराए जाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। वहीं राम मंदिर कॉलोनी निवासियों ने लाखों की लागत से बनी सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। पत्र में अध्यक्ष सतीश भाटिया एवं मंहगी प्रसाद ने बताया है कि राम मंदिर कॉलोनी में बनी सीसी रोड छह महीने में ही खराब होने लगी है। इस पर आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता को तीन दिनों के अंदर जांच करने का आदेश दिया। छात्र नेता शुभम पटेल ने ओबरा के शारदा मंदिर चौराहे से दादा ऊन चौराहा (वीआईपी रोड) तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग की। आयुक्त के समक्ष कुल 37 मामले आए। इसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।
वहीं जिलाधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दुद्धी संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर निस्तारित करने का आदेश राजस्व व पुलिस विभाग को दिए। दुद्धी में कुल 79 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिसमें तीन प्रकरण मौके तथा चार अधिकारियों की टीमें बनाकर भेजी गई, टीमों द्वारा स्थलीय निरीक्षण के आधार पर भी चार प्रकरण निस्तारित किए। इस प्रकार से संपूर्ण तहसील समाधान दिवस दुद्धी में कुल सात मामलों को निस्तारित किया गया। इस मौके पर एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, विधायक हरिराम चेरो, तहसीलदार आदि रहे।
विज्ञापन

एडीएम राकेश सिंह व उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह व तहसीलदार बीके वर्मा की मौजूदगी में राबर्ट्सगंज तहसील में मामले की सुनवाई की गई। 72 मामलों को सुनते हुए मौके पर छह मामलों को निस्तारित कराए। एसडीएम ने चार टीमें बनाकर क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत के मुताबिक निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमों को भेजा। टीम ने सभी मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण किया। शेष 62 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने घोरावल तहसील में जनता की समस्याओं को सुना। यहां कुल 71 फरियादी पहुंचे। इसमें मौके पर दो मामले निस्तारित किए गए। तीन टीमें मौके पर जाकर तीन प्रकरण निस्तारित कराए। इस प्रकार कुल पांच मामले निस्तारित किए गए। शेष 66 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें