फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने चेयरमैन पर लगाया मनमानी का आरोप, ई-टेंडरिंग अपनाने की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रेणुकूट नगर पंचायत के सभासद। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट नगर पंचायत के सभासदों ने मंगलवार को डीएम अभिषेक सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। नगर में विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगाते हुए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अपनाने की मांग की।
विज्ञापन

अगुवाई कर रहे नामित सभासद राज वर्मा ने कहा कि रेणुकूट नगर पंचायत में डीएम के आदेश बिना कई बार टेंडर निरस्त किया गया। अध्यक्ष मनमाने ढंग से चहेतों को काम दे रहे हैं। इससे विकास कार्यों में अनियमितता चरम पर है। पूर्व में डीएम के पास आपत्ति जाहिर करने पर अध्यक्ष की तरफ से टेंडर निरस्त कर दिया गया। सरकार ने लगभग तीन करोड़ का बजट भी रेणुकूट नगर पंचायत को आवंटित कर रखा है लेकिन नगर पंचायत में राजनीतिक हितों और वर्चस्व को लेकर टकराव के कारण विकास कार्य बाधित है। इससे प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने रेणुकूट नगर पंचायत में टेंडर प्रक्रिया ई-टेंडरिग के माध्यम से कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सभासद हीरावती खरवार, कुसुम देवी, कलावती, असलम, रमलू चौधरी, शहनाजी बेगम, प्रदीप कुमार आदि रहे। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह का कहना है कि उन्होंने कभी भी टेंडर निरस्त करने के लिए नहीं कहा। एक बार टेंडर प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। जिस वक्त टेंडर प्रकाशित हुआ था उसमें सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया था। संविदाकारों के आपत्ति पर मैंने समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था। मैं नगर के विकास के प्रति गंभीर हूं। कुछ लोग बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें