फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी काटने गई महिला की भौरों ने ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के खटहरी गांव के जंगल में मंगलवार को भौरों के हमले से एक महिला की जान चली गई। लकड़ी काटने के दौरान भौरों के झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया। बता दें कि सप्ताह भर पहले चोपन थाना क्षेत्र के पटिहवां में भौरों के हमले से आठ वर्षीय बालिका की जान गई थी।
विज्ञापन

बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के खटखरी गांव निवासी मुताली देवी जिले के रायपुर थाना क्षेत्र से सटे जंगल में लकड़ी काटने गई थी। अचानक से भौरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। भौरों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर अचेत महिला पर पड़ी तो उन्होंने उसे वैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर लेकर चले गए। बता दें कि जिले में भौरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पांच दिन पूर्व चोपन थाना क्षेत्र में पटिनवा गांव में भौरों ने एक बच्ची पर हमला कर दिया था। हमले में बकरी चराने गई आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें