फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी गांव के रहवासी सड़क पर उतरे, प्रदूषण के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला ढुलाई से हो रही प्रदूषण की समस्या को लेकर बांसी गांव के रहवासियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे कोल परिवहन ठप कर देंगे।
विज्ञापन

एनसीएल बीना परियोजना के समीप स्थित ग्राम पंचायत बांसी के एसआरटी क्षेत्र के ग्रामीण शुक्रवार ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कोयला ट्रक आने जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कोयला ट्रांसपोर्टरों की मनमानी के चलते बांसी एसआरटी क्षेत्र के लोग अत्यधिक परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला ट्रकों के चलते प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते करीब घंटे भर कोयला ढुलाई ठप रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शनिवार ट्रांसपोर्टरों, डीओ के जरिए कोयला उठान कराने वाले लोगों व ग्रामीणों के मध्य वार्ता करा कर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीण खदान की अंदरूनी सड़क से हटे तब जाम हटा व परिवहन शुरू हो सका। इस दौरान मुख्य रूप से इंदर प्रसाद यादव, सत्य नारायण यादव, दशरथ पनिका, विजय पनिका, अजीत यादव, दिनेश यादव, राम अवध आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें