फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीडम रन में लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र सोनभद्र के संयोजन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फ्रीडम रन का आयोजन हुआ। विशिष्ट स्टेडियम तियरा से विंध्य कन्या पीजी कॉलेज उरमौरा तक दौड़ को विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जिन सेनानियों ने अपने जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई, हमें उनसे सीख लेने की जरूरत है। नेहरू युवा केंद्र सोनभद्र के उप निदेशक अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जिला खेल अधिकारी देवी प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विंध्य कन्या पीजी कॉलेज के सभागार में हुए समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सदर डॉ. केएस पांडेय रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटा। इस अवसर पर डॉ ओमप्रकाश त्रिपाठी, टीएन सिंह, प्राचार्य अंजलि विक्रम सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें