फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुझ्झा गांव में सरकारी भूमि से कब्जा हटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर फोर्स के साथ तहसीलदार बृजेश वर्मा और डीआईओएस रविशंकर, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज राजेश सिंह ने निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज खुझ्झा के पास सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया।
विज्ञापन

2018 में भाजपा सरकार ने चतरा ब्लॉक के खुझ्झा गांव में राजकीय विद्यालय बनाने का आदेश दिया लेकिन अभी तक नए विद्यालय के नींव का काम पूरा नहीं हो सका है। पुन: ग्रामीणों के प्रयास से न्यायालय ने सरकार के पक्ष में फैसला देते हुए भवन निर्माण शुरू करने का आदेश दिया है लेकिन अभी बंद है। उधर बुुधवार की दोपहर करीब एक बजे तहसीलदार और डीआईओएस ने निर्माणाधीन स्कूल के पास हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। अब क्षेत्रीय लोगों में स्कूल का निर्माण कार्य होने की आस जग गई है। तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें