फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं के छात्रों को दी गई विदाई, अर्पित व एंजलीना को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

विज्ञापन
संत जोसेफ स्कूल में बेस्ट छात्र का अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ विद्यालय में बारहवीं के छात्रों को विदाई दी गई। इस दौरान जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं, वहीं प्रधानाचार्य फादर आर्चिबाल्ड डिसिल्वा ने एंजेलिना पीटर्स को बेस्ट छात्रा और अर्पित निगम को बेस्ट छात्र के सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन

कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत, नाटक समेत अनेक मनोरम प्रस्तुतियां दीं। विदाई भाषण ब्वॉय कैप्टन अर्पित कुमार निगम ने दिया। उन्होंने विद्यालय की गरिमा को बनाए रखकर आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लिया। कक्षा 10 की छात्रा हर्षिता कश्यप, मान्या, सान्या, स्मृति और सृजिता ने वंदना नृत्य के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में एनर्जेटिक ग्रुप अब्बास, आनंद, शैलेंद्र, पीयूष, हर्ष, शुभम, शाश्वत, अस्मित, शौकिफ ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी। सातवीं की छात्रा ऋतुजा, वैष्णवी, नेहा, अनन्या, मेधा, श्रेया और जिज्ञासा कौशिक ने भी नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में चार चांद ग्यारहवीं की छात्रा आरिया, आद्या, प्रदीप्ति, आकांक्षा, कोमल, मेधा, सारिका, विदिशा, रिया द्वारा प्रस्तुत खूबसूरत नाटक ने लगाया। नाटक के माध्यम से उन्होंने बारहवीं के छात्रों को एकाग्रचित्त होकर अध्ययन में जुटकर बोर्ड परीक्षा में सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास के साथ बैठने का आह्वान किया। संचालन बुशरा रहमान, श्रेया, यश, प्रदीप्ति, धर्मराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें