बभनी थाना क्षेत्र के बरवें गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बरवें गांव निवासी रामदेव (50) बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक से बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में सागोबांध की तरफ से आ रही तेज बाइक से उनकी बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायल रामदेव को उपचार के लिए सीएचसी बभनी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। रात करीब आठ बजे म्योरपुर सीएचसी ले जाते समय रामदेव ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पाकर परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। घरवालों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल भरत कुमार ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार घटना के बाद भाग गया।
टेंपो से गिरकर वृद्ध घायल
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी रोड पर दिव्यांग मनोहर (66) निवासी बिरधी नरोखर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर बाद में परिजन पहुंचे और दूसरे अस्पताल इलाज कराने के लिए लेकर चले गए।