सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत चुर्क में शनिवार की देर रात बेकाबू हाइवा ने तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। वह आपस में रिश्तेदार थे। यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घटना पुलिस लाइन से चुर्क रोड पर मुसही के चरका टोला के पास हुई। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
यह है पूरा मामला
मुसही निवासी बुल्लू देवी की बेटी उर्मिला की शादी मैनपुरी में हुई है। उर्मिला के देवर दिलीप की शादी घोरावल के बर्दिया में तय है। शादी 21 अप्रैल को होनी है। समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार शनिवार को ही पहुंचे।
देर शाम मैनपुरी जिले के कंजार निवासी राजेश (30) पुत्र अर्जुन, खैरा निवासी जितेंद्र (35) पुत्र साहब सिंह और एटा निवासी सुनील (25) टहलने के लिए निकले। रात करीब साढ़े साते बजे पुलिस लाइन से चुर्क मार्ग पर मुसही के चरका टोला के पास तेज रफ्तार हाइवा ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।