फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में सगे भाइयों में मारपीट, कुल्हाड़ी और लाठियां चलीं, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कुल्हाड़ी और लाठियां चलीं। इसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी जगरनाथ का पुत्र रामप्रताप मोटर लगाकर सिंचाई कर रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के रमाशंकर अपने पुत्र श्याम किशोर, गुड्डू, पत्नी कमला देवी के साथ मौके पर पहुंच गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी के हमले में रामप्रताप, जगरनाथ, सूरसत देवी, संगीता देवी और महेंद्र को चोट आई है। दूसरे पक्ष से रमाशंकर, श्याम किशोर, गुड्डू और कमला देवी जख्मी हुईं। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें