सोनभद्र। शासन के निर्देश पर जनपद के सभी विद्यालयों को खोले जाने के आदेश पर 16 अगस्त से विद्यालयों में पठन पाठन शुरू कर दिया गया है। वहीं शिक्षार्थियों को विद्यालय लाने और ले जाने वाले वाहनों के लंबे समय से इस्तेमाल न होने के कारण उनमें तकनीकी खराबी की आशंका जताते हुए परिवहन आयुक्त ने वाहनों की मरम्मत के लिए तकनीकी जांच के लिए आदेशित किया है।
परिवहन आयुक्त उप्र के आदेश पर परिवहन कार्यालय सोनभद्र में निर्धारित सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करते हुए 23 से 31 अगस्त सुबह दस से शाम चार बजे तक वाहनों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाएगा। सभी वाहन स्वामियों को वाहनों को सक्षम प्राधिकारी से जांच कराने के लिए आदेशित किया है। सुरक्षा मानकों और पूरी तरह से वाहनों के दुरुस्त न होने पर वाहन स्वामियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।