बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक के 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह शिक्षक व तीन शिक्षामित्र-अनुदेशक बिना सूचना अनुपस्थित मिले। उनके वेतन-मानदेय पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय धरकार बस्ती के प्रभारी प्रधानाध्यापक करन कुमार, कंपोजिट विद्यालय नधिरा की सहायक अध्यापिका प्रतिभा कौशल, अनुदेशक सुमन विश्वकर्मा, शिक्षामित्र जसवंत प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय खरवारी टोला से शिक्षक इकरार हुसैन, शिक्षामित्र शांति कुमार, प्राथमिक विद्यालय नधिरा-2 से शिक्षक अजय पटेल, कंपोजिट बैरागो से शिक्षक महाबली कुमार, विजय प्रताप यादव अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी के वेतन और मानदेय को अगले आदेश तक अवरुद्ध कर दिया। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय राजासरई, प्राथमिक विद्यालय नधिरा-2 में छात्र उपस्थिति बेहतर मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने शिक्षकों को हिदायत दी कि बच्चों का नामांकन कराएं और उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति भी सुनिश्चित करने का प्रयास करें। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति की मदद लेते हुए गांव में जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। उन्हें बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए जागरुक किया जाय। बीएसए के औचक निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची रही।