फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। शिवा पार्क इलाके में शनिवार को बंद कमरे में एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवाया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि चुनार क्षेत्र के कंदवा गांव निवासी शक्ति सिंह (27) पुत्र रामकिशोर नगर में किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार की शाम से ही वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। घरवालों का भी फोन न उठा तो वे परेशान हो गए। शनिवार की सुबह लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन युवक का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़वाकर देखा तो अंदर युवक मृत अवस्था में पड़ा था। युवक के गिरे हुए स्थान के समीप खुला तार भी मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई होगी। चौकी प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें