सलखन। चोपन थानाक्षेत्र के अवई गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात खड़े टैंकर में इनोवा टकरा गई। हादसे में इनोवा सवार तीन घायल हो गए। जिला अस्पताल से सभी घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
राजमार्ग के किनारे अवई गांव के समीप एक ढाबे पर टैंकर खड़ा था। उसी वक्त राबर्ट्सगंज की ओर से ओबरा जा रही इनोवा कार पीछे से टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा सवार चालक समेत उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाने के साथ उनके परिवार वालों को सूचित किया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ओबरा थानाक्षेत्र के ओबरा निवासी घायल राजेश यादव (30), मुजफ्फर अली (23) और दिनेश यादव (35) को रेफर कर दिया। घायलों को उनके परिवार के लोग ले गए। बताया गया कि इनोवा सवार लखनऊ से अपने घर ओबरा जा रहे थे। ओबरी के समीप एक मवेशी को बचाने के चक्कर में वाहन अनियत्रित होकर टैंकर से टकरा गया।