फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोन-विंढमगंज मार्ग निर्माण होगी जांच: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पत्रकारो से वार्ता करते प्रभारी मंत्री डॉ.सतीशचंद्र द्विवेदी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने रविवार को प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान जीरो टॉलरेंस पर काम करने का दावा किया। इस दौरान हाल में बने कोन-विंढमगंज मार्ग के उखड़ने की शिकायत पर उन्होंने इसकी जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बताया कि साढ़े चार वर्षों में सोनभद्र में 7865.48 करोड़ रुपये स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क, विद्युत और अन्य आधारभूत सुविधाएं व सेवाओं पर खर्च किए गए हैं। भाजपा सरकार सभी कि हितों को ध्यान में रखकर विकासकार्य करा रही है। उन्होंने वादा किया कि लखनऊ जाते ही सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री से मुलाकात कर तेलगुड़वा-कोन मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग करूंगा। कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में 117.42 करोड़ की लागत से स्मार्ट क्लास, गणित लैब, अटल आवासीय विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भवन निर्माण समेत अन्य कार्य कराए गए हैं। जिले में 249.03 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में बना कोन-विंढमगंज मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएम को निर्देश दिया गया कि वो इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गोंड़, डीएम अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें