महिला का आरोप है कि तीन अप्रैल 2021 को जब वह पेंशन के संबंध में एक्सईएन से मिलने गई तो उन्होंने रात आठ बजे आने की बात कही। रात में जब गई तो एक्सईएन ने उसके साथ छेड़खानी की। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अधिशासी अभियंता इं. सर्वेश कुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।