लोकायुक्त पुलिस के पकड़ में आया बाबू।
- फोटो : SONBHADRA
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मंगलवार को जनपद पंचायत देवसर में पदस्थ बाबू (पीसीओ) को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बाबू ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 51 हजार रुपये दिलाने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता डौआडोल निवासी विनीत गौतम से जनपद देवसर में पदस्थ पीसीओ रुक्मणिकांत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि स्वीकृति कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। आवेदक ने इसकी शिकायत एसपी लोकायुक्त से की थी। योजना बनाकर लोकायुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को जनपद कार्यालय में पीसीओ को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।