फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने दर्जं किया इंस्पेक्टर समेत कईयों का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में मंगलवार की शाम रिटायर्ड लिपिक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। इसके आधार पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने एसओ विनोद कुमार सिंह और एसआई सुनील दीक्षित को लाइन हाजिर कर दिया था। मामले की मजिस्ट्रियल जांच एडीएम आशुतोष दूबे कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी पुलिसकर्मियों और मृतक के घरवालों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने कोन थाने के एसओ रहे विनोद कुमार सिंह, दारोगा सुनील कुमार दीक्षित समेत जो लोग घटना के संबंध में बयान देना चाहते थे उनके बयान दर्ज किए। देर शाम तक चलता रहा। एडीएम आशुतोष दूबे ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के अलावा आरोपी पुलिसकर्मी समेत अन्य कई लोगों ने घटना के संबंध में बयान दर्ज कराया है। सभी लोगों के बयानों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
कोन थाने की कमान रामनारायण पासी को
पुलिस अधीक्षक आमेर प्रसाद सिंह ने कौन थाने का प्रभारी अपने पीआरओ रामनारायण पासी को बनाया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व संदिग्ध हाल में एक बुजुर्ग की मौत होने के मामले में एसपी ने तत्कालीन थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और दारोगा शिवकुमार दीक्षित को हटा दिया था । मामले की जांच अपर जिलाधिकारी आशुतोष दुबे कर रहे हैं। उधर बृहस्पतिवार को नवागत थानाध्यक्ष रामनारायण पासी ने कार्र्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें