फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर कोल प्रबंधन को 72 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण व सड़क जाम से आजिज आंबेडकर नगर के व्यापारियों ने सोमवार को एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक व प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंप कर साफ कर दिया कि इस मामले में 72 घंटे के अंदर गंभीरता नहीं दिखी तो कोयला ढुलाई का कार्य ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शक्तिनगर व जयंत (मप्र) के बीच मुख्य मार्ग के किनारे आबाद एनसीएल खड़िया के पुनर्वास क्षेत्र आंबेडकर नगर में कई सौ परिवार निवास करते हैं। इस क्षेत्र में बड़ी व्यवसायिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं। हाल के दिनों में एनसीएल दुद्धीचुआ खदान से होने वाले कोल परिवहन से रहवासी व व्यवसायिक क्षेत्र में प्रदूषण व जाम बड़ी समस्या बन गई है। प्रदूषण से आजिज लोगों ने कई माध्यमों से एनसीएल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई। रविवार को ग्रामीणों व व्यापारियों ने बैठक कर समस्या से निजात के लिए रणनीति तैयार की। इसी क्रम में प्रबंधन व पुलिस को ज्ञापन सौंप कर स्पष्ट कर दिया गया कि सड़क की सफाई, दो घंटे के अंतराल पर पानी का छिड़काव, सड़क किनारे पटरी की इंटरलॉकिंग (पीसीसी), सड़क पर कोयला लोड वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कोयला आपूर्ति बाधित की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी कोल प्रबंधन की होगी। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र को ज्ञापन सौंपते वक्त व्यापार मंडल के योगेश सिंह, मनोज गुप्ता, रंजीत राय, अमर प्रकाश सहित दर्जन भर लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें