फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और दस से शुरू होंगी तीन चीने मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की तीन चीनी मिलें नौ और दस नवंबर को गन्ना पेराई शुरू करेंगी। दो मिलों के इस माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। चीनी मिल प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

गोंदलामऊ संवाद के अनुसार डालमिया चीनी मिल लिमिटेड रामगढ़ का शुभारंभ नौ नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। मिल द्वारा नौ और 10 नवंबर को तौली जाने वाली पर्ची जारी की गई है। इसके लिए इंडेंट लगभग दो लाख क्विंटल किया गया है। शुगर मिल प्रशासन तैयारी में जुटा है। सीजनल कर्मचारी बुलाए जा चुके हैं। हरगांव संवाद के अनुसार, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव का पेरोई सत्र 10 नवंबर को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। दो दिन का इंडेनट जारी किया गया है।
81 गन्ना सेन्टर स्थापित किए गए हैं। गांजर जोन के 26 सेंटर पानी भरा होने के कारण विलंब से चलेंगे। पेराई सत्र का उद्घाटन अधिशासी अध्यक्ष डीके शर्मा करेंगे। गन्ना बैलगाड़ी की प्रथम तुलाई भीखपुर के वर्मा परिवार की होगी।
विज्ञापन

जवाहरपुर चीनी मिल के केन मैनेजर संतोष सिंह चौहान ने बताया कि दस नवंबर को मिल को पेराई सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए किसानों को पर्ची जारी की गई हैं। 37 क्रय केन्द्रों पर गन्ने की तौल होगी। महमूदाबाद संवाद के अनुसार दि किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम आलोक कुमार ने बताया चीनी मिल पेराई को लेकर तैयारियां चल रही हैं। अभी तीन रोलर नहीं आए हैं। 20 से 25 नवम्बर तक चीनी मिल प्रारंभ हो जाएगी।
बिसवां संवाद के अनुसार, सेकसरिया शुगर फैक्टरी बिसवां का पेराई सत्र 10 नवंबर को चालू होना था, जो संभवत: क्षेत्र में उत्पन्न हुई बाढ़ की त्रासदी के चलते 21 नवंबर को चालू होना माना जा रहा है।
मिल के गन्ना महाप्रबंधक डा. अनूप सिंह का कहना है कि गन्ना किसानों की सुविधा के लिए यार्ड की सफाई करा दी गई है। समस्त गन्ना क्रय केंद्रों पर चार लोडेड सेल के अपडेटेड कांटे लगाए गए हैं, ताकि आए दिन क्रय केंद्रों पर आने वाली किसानों को गन्ना तौलवाने में आसानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें