सीतापुर। किसानों को गुणवत्तापरक निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग के पांच अफसरों के नेतृत्व टीमों का गठन किया गया। इनके द्वारा विभिन्न तहसीलों में स्थित 62 खाद की दुकानों व बफर गोदामों पर आकस्मिक छापे डाले। गड़बड़ी मिलने पर 15 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। संदिग्ध खाद के 16 नमूने लिए गए।
डीएम के निर्देश पर रविवार को खाद की दुकानों पर आकस्मिक छापा मारा गया। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया। जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी एसएन राम, भूमि संरक्षण अधिकारी राजित राम एवं आरके यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर अख्तर ह़ुसैन के साथ नामित उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 62 दुकानों पर छापा मारा। प्रतिष्ठानों के कागजात पूर्ण किए जाने एवं स्टाक बोर्ड आदि न प्रदर्शित किए जाने के कारण 15 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
गड़बड़ी पाए जाने पर बालाजी ट्रेडिंग कम्पनी अर्जुनपुर का जवाब तलब किया गया है। पाल खाद भंडार शाहपुर, राधेश्याम खाद एवं बीज भंडार खेरवा, खालसा खाद भंडार रामकोट, स्तोगी ट्रेडर्स टिकरा चौराहा, गुप्ता खाद भण्डार अम्बरपुर, मास्टर फर्टीलाइजर्स डेंगरा, मिश्रा बीज भंडार चतुरैया, अवस्थी बीज भंडार चतुरैया, एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप तकिया, यादव खाद भंडार सहुवापुर, संजय खाद भंडार आम्बी, आलम ट्रेडर्स, डीके ट्रेडर्स महमूदाबाद एवं बालाजी ट्रेडर्स महमूदाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।