सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को महमूदाबाद इलाके में छापा मारा गया। इस दौरान करीब डेढ़ क्विंटल मिलावटी खोवा व मिठाई नष्ट कराई। इस मिठाई को व्यापारी टीम को देखते ही भाग गए थे। साथ ही दो खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
रक्षाबंधन त्योहार के मददे्नजर एफएसडीए की टीम ने महमूदाबाद के रसूल अहमद खोया मंडी में छापा मारा। टीम को देखते ही व्यापारियों में भगदड़ मच गई। खोया व्यापारी अपना-अपना खोया छोड़कर भाग खड़े हुए। यहां से 100 किलो खोया, छेना रसगुल्ला 36 किलो व 10 किलो डोडा बर्फी बरामद की। इसकी गुणवत्ता बहुत ही खराब दिखी। यह खाने लायक नहीं दिखाई दे रही थी। इस पर इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। खोया विक्रेता राजेश से खोया का नमूना लिया। महमूदाबाद में एक व्यापारी से सेवई का नमूना भरा। जांच टीम में एफएसओ अजय कुमार, रवीद्र नाथ वर्मा, कुसुम सिंह, विनय कुमार व प्रदीप सुपरवाइजर शामिल रहे।