फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा/सेवता (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम से संदिग्ध हालात में लापता हुए किशोर का गुरुवार को तालाब में शव उतराता हुआ मिला है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके की ग्राम पंचायत सेवता निवासी अंजार हुसैन (14) बुधवार शाम को घर से दुकान पर गया था, जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देर शाम तक वापस न होने पर चिंतित परिजनों ने किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
गुरुवार को ही ग्रामीण गांव बाहर खेत की ओर जा रहे थे, इस बीच ग्रामीणों ने तालाब में किशोर का शव उतराता देखा। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

एसओ रेउसा महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें