फायरिंग में घायल हुई मृतक की बेटी और साली की हालत अभी खतरे से बाहर होनी बताई जा रही है। पिसावां सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि मोहिनी के पेट में गोली लगी है, जबकि वंदना के सिर में गोली लगी है। वंदना की हालत कुछ स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल अभी खतरे से बाहर है।
फरवरी में पीले होने हैं वंदना के हाथ
जीजा के हाथों चली गोली से घायल हुई वंदना की शादी तय हो चुकी थी। फरवरी में विवाह होना है। गोली लगने से उसके घायल होने की सूचना जैसे ही उसकी होने वाली ससुराल पहुंची, तो वहां भी कोहराम मच गया।