सिधौली कस्बे में बैंक जा रही एक प्रधानाध्यापिका को बुधवार दोपहर बदमाशों ने एक गली रोक लिया और धमकी देकर गले से सोने की चेन लूट ली। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सिधौली के मऊ प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तारा बाजपेयी बुधवार दोपहर करीब एक बजे सिधौली कस्बा स्थित यूनियन बैंक जा रही थी।
जब वह नरोत्तमनगर गली में पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके आगे बाइक लगा दी और धमकाते हुए रोक लिया। इस बीच बाइक पर बैठे एक बदमाश गले से सोने की चेन खींच ली और भाग निकले।
महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए लेकिन तब तक बदमाश आंखों से आेझिल हो चुके थे। जिसके बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।