फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 18 मरीजों की होगी डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में अब गंभीर मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। एक दिन में 18 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। सांसद राजेश वर्मा ने सोमवार को इस यूनिट का उद्घाटन किया। इसमें छह बेड लगे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लंबे समय से डायलिसिस यूनिट स्थापित किए जाने की तैयारी चल रही थी। एक सप्ताह पहले यह यूनिट बनकर तैयार हो गई थी। तीन दिन से इस यूनिट का ट्रायल हो रहा था। ट्रायल सफल होने के बाद सोमवार को इसका उद्घाटन हुआ।
सांसद राजेश वर्मा ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि जिला अस्पताल में यह सुविधा गंभीर मरीजों के लिए बहुत कारगर साबित होगी। इससे उनको लखनऊ तक की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी, न ही महंगा खर्च उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस यूनिट में छह बेड लगाए गए हैं। तीन शिफ्टों में डायलिसिस का काम चलेगा। एक दिन में 18 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने कहा कि डायलिसिस मरीजों के लिए यह सुविधा उनके लिए बहुत किफायती साबित होने वाली है। इस यूनिट में तैनात टीम 24 घंटे काम करेगी, किसी भी समय जरूरत पड़ने पर मरीजों को इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें