फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 बैंक शाखाओं में तालाबंदी

विज्ञापन
आंख अस्पताल मार्ग स्थित आर्यावर्त में बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्पलाईज एसोसिएशन के बैनर तले आर्यावर्त बैंक के कर्मचारी सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इससे जिले की 140 बैंक शाखाओं में ताला पड़ा रहा। इससे ग्रामीण इलाके में खाताधारकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जिले में करीब 28 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्पलाईज एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को पूरे देश के 43 ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल में जिले में केवल आर्यावर्त ग्रामीण बैंक होने के चलते 140 शाखाओं में संपूर्ण रूप से तालाबंदी रही। बैंक अफसर व कर्मचारियों ने आंख अस्पताल के पास बैंक शाखा में विरोध प्रदर्शन करके किया।
कार्यकारी महामंत्री आर्यावर्त बैंक अधिकारी संघ केंद्रीय यूनिट आनंद स्वरूप ने बताया हड़ताल सफल रही है। इसकी वजह से जिले में करीब 28 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने मांग की भारत सरकार द्वारा ग्रामीण बैंक में अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रवर्तक बैंक को बेचने की नीति रद्द की जाए।
विज्ञापन

देश की सभी 43 ग्रामीण बैंक का समामेलन करके प्रवर्तक बैंक रूपी व्यवस्था से मुक्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक ग्रामीण बैंक की स्थापना की जाए। अस्थाई रूप से कार्यालय सहायक पद पर एक दशक से भी ज्यादा समय से सेवारत 20 हजार संदेश वाहकों का नियमितीकरण किया जाए। मृतक आश्रित योजना को 2014 से लागू किया जाए।
वर्तमान में लागू पेंशन को प्राप्त करने के लिए विकल्प भरने से वंचित सेवानिवृत्त स्टॉफ को एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया जाए। प्रमोशन की पात्रता में सेवा अवधि में छूट का निर्णय लिया जाए। हड़ताल की वजह से सीतापुर क्षेत्र की 65 व बिसवां क्षेत्र की 73 बैंक शाखाओं में तालाबंदी रही। इससे ग्रामीण इलाके के लोग बिना लेनदेन के वापस लौट गए। ऐसे में उनको कैश की काफी किल्लत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें