हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बिस्कोहर। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम को शव गांव में लाने पर कोहराम मच गया।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी राकेश मिश्रा (38) पुत्र हीरा मिश्रा की बुधवार रात मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के देवीपुर हनुमानगढ़ी तिराहा के पास एक अनियंत्रित डीसीएम गुमटी को तोड़ते हुए बबूल के पेड़ से टकरा गई थी। डीसीएम चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सीएचसी इटवा से संग्रामपुर गांव निवासी राकेश मिश्रा को कैली अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया था। गंभीर हालत देख परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए थे। वहां देर रात राकेश मिश्रा की मौत हो गई।