फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट बंद कर बीडीओ के विरोध में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेट बंद कर बीडीओ के विरोध में की नारेबाजी
विज्ञापन

बांसी। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधानों के मंगलवार को ब्लॉक के गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए और खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
मंगलवार को लगभग दस बजे के आसपास विकास खंड मिठवल के कई ग्राम प्रधान ब्लॉक गेट को बंद करके धरने पर बैठ गए और खंड विकास अधिकारी के विरोध में नारे लगाने लगे। ग्राम प्रधानों ने बताया कि सोमवार को राज्य सरकार की ओर से विभिन्न मदों के भुगतान के लिए धनराशि भेजी गई थी। खंड विकास अधिकारी मिठवल अमित सिंह के पास डुमरियागंज का भी चार्ज है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि विकास खंड अधिकारी ने दोहरा मापदंड अपनाते हुए विकास खंड मिठवल का भुगतान डुमरियागंज क्षेत्र के अनुपात में काफी कम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्राम प्रधानों में नाराजगी व्याप्त हो गई और उन्होंने आंदोलन करने का मन बना लिया। ग्राम प्रधानों की नाराजगी को देखते हुए खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, थानाध्यक्ष बांसी भानुप्रताप सिंह व पुलिस बल के साथ दफ्तर पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी जैनेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने जल्द ही पूर्ण कालिक खंड विकास अधिकारी की तैनाती करने के आश्वासन दिया है। धरने में अखिलेश सिंह, लालजी चौरसिया, पवन तिवारी, राम गोपाल चौरसिया, महेंद्र चौबे, हाजी खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें