फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बालिका की मौत की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से बालिका की मौत
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया के टोला भैंसहिया में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खेल रही आठ वर्षीय बालिका कार की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के भड़रिया के टोला भैंसहिया निवासी दीपा (8) पुत्री गौकरन अपने घर के पास सड़क के किनारे खेल रही थी। बताया जा रहा है कि उसी दौरान उतरौला की तरफ से आ रही कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख गांव और परिवार वाले उपचार के लिए उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाने के लिए कहा। वहां से घरवाले बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर गए। वहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें