फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ पकड़ा गया, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ पकड़ा गया, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

बांसी। मिश्रौलिया थाना के एक गांव में बुधवार की रात किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक गोल्हौरा थाना क्षेत्र का निवासी है।
क्षेत्र के एक गांव में किराए का कमरा लेकर युवक दवा की दुकान खोला था। वह लोगों का इलाज भी करता था। उसकी वहां आने वाली एक किशोरी से उसकी नजदीकी हो गई। बुधवार रात को उसने किशोरी को अपने पास बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह अश्लील हरकत कर रहा था। इस बात की जानकारी गांव के कुछ लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उसे पकड़कर पीटा। उसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि किशोरी के परिवार के सदस्यों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें