फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभागों में अपलोड कराएं मेजर ध्यानचंद एप : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक को संबोधित करते विधायक जय प्रताप सिंह, ड? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सभी विभागों में अपलोड कराएं मेजर ध्यानचंद एप : डीएम
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग मेजर ध्यानचंद एप को अपलोड कराएं। बीएसए 11 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को खेलकूद में प्रतियोगितया में प्रतिभाग करने के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण कराएं। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक में कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रधानमंत्री दुर्घटना, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में खिलाड़ियों को सम्मिलित किये जाने पर चर्चा करते हुए समीक्षा की। बैठक में गांवों में स्थित खेल मैदान जो राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण में है एवं स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के खेलने हेतु अस्थायी खेल उपकरण प्रदान किये जाने के संबंध में चर्चा की। जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया कि खेल प्रशिक्षकों, व्यायाम प्रशिक्षकों, योग शिक्षक व प्रशिक्षकों को खेलो इंडिया एप पर पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी बांसी प्रमोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, खेल प्रोत्साहन समिति के सदस्य अरूण कुमार प्रजापति, अरूण त्रिपाठी, सोनू गुप्ता, विद्यासागर साहनी, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें