फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बाद मिला डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 14 के टोला लमतिहवा में तालाब मेेें डूबे युवक की लाश 18 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह तालाब में उतराती हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 14 के टोला लमतिहवा स्थित बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आया। बिहार के सोनपुर जिला निवासी राजन (18) पुत्र मुन्ना गुरुवार को गांव के बाहर तालाब में डूब गया था। देर शाम तक पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही। मगर कोई सफलता नहीं मिली। बाद में अंधेरा होने के चलते गोताखोर भी लौट गए थे।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीण तालाब की ओर पहुंचे तो वहां युवक की उतराती हुई लाश देखी गई। युवक के फूफा अकबर अली ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें