बीएसए कार्यालय पर मांग पत्र सौंपने पहुंचे मिड-डे-मिल रसोइया कर्मचारी यूनियन के सदस्य।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रसोइया कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। रसोइया कर्मचारी यूनियन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएसए को 10 बिंदुओं संबंधी ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की।
मिड-डे-मिल रसोइया कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सांड़ी तिराहे से प्रदर्शन किया। फिर बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बार-बार आश्वासन के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बकाया भुगतान करने, उत्पीड़न रोकने और हटाने की धमकी देने तथा नियुक्ति करने की प्रक्रिया में शोषण बंद करने की मांग की।
उनका कहना था कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक विजय नाथ तिवार, राम उजागिर, श्यामलाल शर्मा, कृपाशंकर, नौसाद अली, कांति देवी, सीतापति, सुशीला और फूलमति आदि मौजूद रही।