फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण के लिए संविदा कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विद्युत केंद्र नौगढ़ पर धरना देते संविदा कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नियमितीकरण के लिए संविदा कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजली उप केंद्र नौगढ़ परिसर में निविदा, संविदा कर्मियों का आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। निजीकरण को समाप्त कर मस्टररोल व्यवस्था के तहत पूर्व से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को ही तैनात कर कार्य कराया जाए। यह बात उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व्यास चतुर्वेदी ने बिजली उप केंद्र नौगढ़ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कही।
उन्होंने कहा कि समान कार्य समान वेतन दिया जाए, समान पद एवं समान कार्य के तहत संविदा कर्मचारियों के साथ किया गया अनुबंध भेदभाव पूर्ण है। उन्होंने संविदा कर्मियों के वेतन ईपीएफ के घोटाले की जांच कराने, दुर्घटनाग्रस्त संविदा कर्मियों का उपचार कैशलेस कराने करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर दुर्घटना में संविदाकर्मी की मौत हो जाती है तो परिजनों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जाए। बिजली निगम में भर्ती के दौरान संविदा कर्मियों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इस दौरान महामंत्री मोहम्मद इसहाक, उपाध्यक्ष गोपाल मिश्र, धर्मेंद्र पाठक, प्रमोद कुमार, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बद्री अग्रहरि, मो. लतीफ, मनोज त्रिपाठी, श्रवण कुमार पांडेय, निसार अहमद, अरविंद कुमार शुक्ल, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई को लखनऊ में होगा प्रदर्शन
जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के बाद 15 अप्रैल को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद एक मई को ईको गार्डेन आलमबाग लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें