फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी कपिलवस्तु की तर्ज पर दिखेगा आमी उद्भव स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी कपिलवस्तु की तर्ज पर दिखेगा आमी उद्भव स्थल
विज्ञापन

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में विकास कार्य गिनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में बृहस्पतिवर को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिस तरह से पर्यटक जिले में कपिलवस्तु में घूमने और वहां के इतिहास को जानने के लिए आते हैं। उसी तरह डुमरियागंज क्षेत्र के सिकहरा कोहड़ा में स्थित आमी नदी के उद्भव स्थल को भी देखने आएंगे।
आमी नदी के उद्भव स्थल को मिनी कपिलवस्तु के रूप में विकसित किया जाएगा। आमी नदी का इतिहास भी लोगों को बताया जाएगा। इसके लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार है। जल्द ही पर्यटन विभाग से स्वीकृति मिल जाएगी, जो डुमरियागंज क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सड़कों से ही विकास के मार्ग प्रशस्त होते हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़के हों तो वहां के लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार को प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। भाजपा सरकार ने एक बार फिर इस बात को साबित करते हुए डुमरियागंज विधानसभा में 23 सड़कें और गांव के संपर्क मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने एक साथ 23 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति देते हुए डीपीआर जारी किया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बांसी राजेश कुमार ने कहा कि सभी मार्गों के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें