संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। सभी आरोपी नीबीदोहनी के निवासी हैं।
नीबी दोहनी गांव में लगभग छह दिन पहले धर्मेंद्र, सुनील, अनिल, राजन की गांव के फूलचंद से कहासुनी हो गई थी। चारों ने मिलकर फूलचंद से मारपीट की थी। फूलचंद ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं फूलचंद (45) पुत्र मुन्नी लाल मारपीट की तीन दिन पहले अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
शोहरतगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि नीबी दोहनी निवासी फूलचंद मारपीट में गंभीर चोट के चलते अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मौत की सूचना मिलते ही नीबी दोहनी निवासी आरोपी धर्मेंद्र, सुनील, अनिल, राजन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम तलाश कर रही थी। शनिवार को मुखबिर सूचना पर चारों को उनके घर गिरफ्तार किया। चारों घर से अपना समान लेकर नेपाल भागने के फिराक में थे। पूछताछ करके सभी को जेल भेज दिया गया।