फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए नामांकन में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला कौशल समिति की बैठक में शामिल मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह साफ चेताया है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े कार्यों के नामांकन में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। सीडीओ बुधवार को जिला कौशल समिति से जुड़े नोडल अधिकारियों व आबद्ध प्रशिक्षण प्रदाताओं की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रशिक्षण के लिए नामांकन कराने के बावजूद प्रशिक्षण न देने वाली संस्थाओं के बारे में जिला समन्वयक से विस्तार से पूछतांछ की।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने बताया कि डिफाल्टर चिह्नित केयरमोर स्किल ऐज कंसोर्टियम, आलमबाग इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चैरिटेबल, सोसाइटी फॉर द वाटर को काली सूची में दर्ज करने की कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की जा चुकी है। बाकी संस्थाओं की निगरानी के लिए जिलास्तरीय नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है। इस दौरान सीडीओं ने मौके पर ही आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए नोडल अधिकारियों व डीपीएमयू कार्यालय के जिला समन्वयक व एमआईएस मैनेजर को निर्देशित भी किया।
उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता के साथ ही इसकी तय समय सीमा का अनुपालन भी पूरी कड़ाई के साथ हो। साथ ही जिन बैचों का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया हो उनका मूल्यांकन समय से कराकर प्रमाण पत्र वितरण कर सेवायोजित कराया जाए। प्रशिक्षण प्रदाताओं को भी निर्देशित किया गया कि शीघ्र मोबलाइजेशन कर तय लक्ष्य को पूर्ण करें। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त लक्ष्य के समीक्षा के दौरान सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर प्रशिक्षण कार्य शुरू अन्यथा की दशा में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें