फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली के मजरा बभनचक निवासी एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कुंडे से लटकती मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दिकौली के मजरा बभनचक निवासी बड़े लाल के तीन पुत्र थे। इनमें से सबसे छोटे पुत्र मिंदर (21) का शव मंगलवार को उसी के घर में छत के कुंडे से रस्सी के फंदें के सहारे संदिग्ध स्थिति में लटकता मिला। शव का पैर नीचे रखे बक्से पर टिका हुआ था जबकि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक के बड़े भाई पिंटू ने दरवाजे के होल से देखा तो मिंदर फंदे से लटका मिला। दरवाजा तोड़ कर अंदर जाकर देखने पर मिंदर की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी गयी। मृतक मिंदर के बड़े भाई साधू की भी बगल के घर में पंद्रह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है। एक पखवारे में दो भाईयों की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें