फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा का प्रकोष्ठ में उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा सोमवार को प्रकोष्ठ की बैठक में गंभीरता से उठा। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे एएसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और स्वयं की भी ओर से एहतियात बीतने की नसीहत दी। इस दौरान दीपावली में लगने वाली पटाखे की दुकानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन पहले से है। इस प्रकोष्ठ के प्रभारी एएसपी स्वयं हैं। व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं व उनकी सुरक्षा की समीक्षा के लिए पुलिस सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान व्यापार संघ ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दे जिसमें दुकान के सामने अतिक्रमण, उचक्कों द्वारा धोखाधड़ी करके सामान की चोरी या फिर व्यापारियों के साथ होने वाली मारपीट जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेने को कहा।
इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे एएसपी बीसी दुबे ने व्यापारियों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि वह जब चाहे तब पुलिस की सहायता ले सकते हैं। पांच मिनट के अंदर पुलिस सहायता उन तक पहुंचेगी। इस मौके पर एएसपी ने व्यापारियों से दुकानों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनकी समय-समय पर जांच करवाने की बात कही। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को भी कहा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने त्यौहारों को देखते हुए व्यापारियों से मानक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पूर्ण उपकरणों को दुकानों में रखेने के लिए कहा। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। यदि किसी को भी इमरजेंसी सहायता (जैसे पुलिस, स्वास्थ्य, आग आदि) की आवश्यकता हो तो तत्काल 112 नंबर डायल करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भिनगा, निरीक्षक प्रज्ञान, प्रभारी फायर सर्विस, प्रभारी यूपी 112, प्रभारी यातायात, अध्यक्ष व्यापार मंडल सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से आए हुए व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें