फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में भाईयों में चली लाठियां, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महरी में शराब के नशे में धुत तीन भाई बुधवार रात आपस में भिड़ गए। इस दौरान आपस में खूब लाठियां चलीं। घटना के बाद दोनों भाई घर छोड़ मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने दोनों भाईयों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए भिनगा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर महरी के मजरा महरी निवासी गोलू (25) की अपने भाईयों सुरेश व मेट से नहीं पटती थी। 15 दिन पूर्व सुरेश व मेट ने मारपीट कर गोलू की पत्नी लालती देवी को घर से भगा दिया था, जो अपने मायके चली गई थी। बुधवार रात शराब के नशे में धुत तीनों भाईयों में एक बार पुन: विवाद हो गया। इस दौरान तीनों भाईयों में जमकर लाठी चली। मारपीट में गोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुरेश व मेट घर छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मायके से आई लालती देवी ने सुरेश व मेट पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
सूचना के बाद पुलिस ने दोनों भाईयों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें