फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को होगा ईवीएम व वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम व वीवीपैट पूरी तरह से तैयार हैं। कई चरणों में जांच भी कराई जा चुकी है। 21 जनवरी को इसका प्रथम रैंडमाइजेशन कराया जाएगा ताकि कोई खामी हो तो मतदान से पूर्व दुरुस्त करा लिया जाए। मतदान करते समय ईवीएम या वीवीपैट धोखा न दे इसके लिए कई चरणों में उसकी जांच भी कराई जा चुकी है। इतना ही नहीं मतदाताओं को किस प्रकार ईवीएम व वीवीपैट का प्रयोग करना है। इसके लिए भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में एलईडी वैन लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम व वीवीपैट रखकर लोगों को इसके संचालन की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन कराया जाएगा। यह कार्य 21 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन 21 जनवरी को कराया जाएगा। इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित किया गया है कि वे जिला सूचना विज्ञान केेंद्र पहुंचकर प्रयोगार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रथम रैंडमाइजेशन में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें