फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

456 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर होगी वेबकास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के 456 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जनसेवा केंद्र के ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिलाया गया ताकि मतदान के दौरान मतदान केंद्र की सभी गतिविधियों की प्रशासन द्वारा निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव कराने के लिए गंभीर है। आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश द्वारा जिले के 456 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग कराने का निर्णय लिया गया है जहां मतदान दिवस पर मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति तक वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार की उपस्थिति में जनसेवा केेंद्र के ऑपरेटरों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि भिनगा विधानसभा क्षेत्र में 217 बूथों व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में 239 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। जिले में 804 जनसेवा केंद्र के ऑपरेटर्स को इस कार्य मेें लगाया जाएगा। मतदान के दौरान मतदेय स्थलों पर विद्युत आपूर्ति के विकल्प के रूप में जेनरेटर की उपलब्धता तथा मोबाइल इंटरनेट/नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सभी मतदेय स्थलों पर आने-जाने के लिए रास्ता, मतदेय स्थल की बाउंड्रीवाल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, रैंप, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाओं को पहले ही दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव ने जनसेवा केंद्र के ऑपरेटरों को वेबकास्टिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान जनसेवा केंद्र के ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें