तुलसीपुर(श्रावस्ती)। मुख्य सरयूू नहर खंड नानपारा में बुधवार को एक मृत डाल्फिन उतराती दिखी। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन व सिंचाई विभाग दिए जाने के बावजूद मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
सोनवा थाना क्षेत्र के अडनाई गांव के पास से होकर मुख्य सरयू नहर खंड नानपारा गुजरी है। बुधवार सुबह कुछ चरवाहे अपने मवेशियों को पानी पिलाने नहर पर पहुंचे तो वहां उन्हें मुख्य नहर में कुछ उतराता दिखाई पड़ा। इसे देखने के लिए स्थानीय चरवाहे ग्रामीणों के साथ जब नहर के करीब पहुंचे तो वह एक मृत डाल्फिन नजर आयी। संवाद