फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस पर मिली शिकायतों के निस्तारण की एडीएम ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों व उसके निस्तारण की स्थिति की शनिवार शाम एडीएम ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम ने शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उसके तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का संबन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करें। अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जन शिकायतों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायती पोर्टल को प्रत्येक कार्य दिवस में शामिल कर आई हुई शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जिस भी शिकायत का निस्तारण किया जाए, उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा यदुनाथ, प्रभारी खंड विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें