फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के नवीन मार्डन थाना श्रावस्ती क्षेत्र अंतर्गत महामाया राजकीय महाविद्यालय खरगौरा बस्ती के पास एक 65 वर्षीय वृद्धा अक्सर टहलती रहती थी। जो मंदबुद्धि बताई जा रही थी। रविवार सुबह वह महाविद्यालय के सामने बौद्ध परिपथ पार कर रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक फरार हो गया। टहलने निकले कुछ लोगों ने वृद्धा को सड़क पर पड़ा देख इसकी सूचना नवीन मार्डन थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती व वृद्धा को अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नवीन मार्डन थाना विजय बहादुर सिंह ने लाश का पंचनामा कराया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पहचान के लिए शव जिला अस्पताल भिनगा स्थित मर्चुरी हाउस में 72 घंटे रखा जाएगा। जिस किसी व्यक्ति को महिला की पहचान करनी है, वह जिला चिकित्सालय भिनगा जाकर महिला की पहचान कर सकता हैं। अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें