महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा : डीएम
शामली, कैैराना। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को हक की बात कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी।
शनिवार को कैैराना तहसील में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान में दिसंबर 2021 तक होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान के तहत द्वितीय सप्ताह में 11 अगस्त को कन्या जन्मोत्सव, 12 अगस्त को स्वावलंबन कैंप‘, तृतीय सप्ताह में 19 अगस्त को ‘‘मेधा इवेंट- रक्षा उत्सव, चतुर्थ सप्ताह में 25 अगस्त को स्वावलंबन कैंप लगेगा। इसी तरह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता एवं शिकायत संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन जैसे 181, 1090- वूमेन पावर लाइन,1098- चाइल्ड हेल्पलाइन 112,102,108, व 1076 आदि के बारे में जानकारी दी। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी द्वारा महिलाओं के साथ हक की बात की गई। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कैराना उद्भव त्रिपाठी, सीडीपीओ कैराना, कांधला, वन स्टॉप सेंटर कर्मचारी मौजूद रहे।
कैराना तहसील में मिशन शक्ति अभियान के दोरान कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं- फोटो : SHAMLI