भाजपा प्रत्याशी तेंजेंद्र निर्वाल
- फोटो : amar ujala
शामली में सदर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा विधायक तेंजेंद्र निर्वाल का चार दिन पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने जेल में बंद सपा नेताओं की तुलना आवारा पशुओं से की है। वीडियो में वे यह अपील करते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें जेल में ही बंद रखने के लिए भाजपा को वोट देने हैं।